BAN vs IND 2023: टीम इंडिया अगले साल बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम 1 दिसंबर को बांग्लादेश पहुंचेगी। इस दौरे की शुरुआत 4 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले वनडे से होगी।
ढाका में खेले जाएंगे वनडे
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें बताया है कि ढाका सभी तीन वनडे और एक टेस्ट तथा चट्टोग्राम दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। दोनों ही टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।
टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे टेस्ट मैच
भारत के लिहाज से बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट काफी अहम होंगे। टीम को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए अब लगभग हर एक मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। इसी वजह से टीम को अपना शानदार खेल दिखाना होगा।
2015 के बाद से बांग्लादेश दौरे पर नहीं गई है टीम इंडिया
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 2015 से बांग्लादेश का दौरा नहीं किया है। 2015 में दौरे पर एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था, वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज मेजबान टीम ने 2-1 से जीती थी। अब अगले साल 2023 में अपने घर पर वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर जाएगी।
जय शाह ने दी बधाई
वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भारत-बांग्लादेश मुकाबले दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त रुचि पैदा करते हैं। हम जानते हैं कि बांग्लादेश में प्रशंसक कितने जुनूनी हैं और मुझे यकीन है कि उन्हें सफेद गेंद और लाल गेंद के क्रिकेट दोनों में कुछ रोमांचक मुकाबलों का सामना करना पड़ेगा।’
भारत vs बांग्लादेश दौरे का का पूरा कार्यक्रम
- 4 दिसंबर- पहला वनडे, ढाका
- 7 दिसंबर- दूसरा वनडे, ढाका
- 10 दिसंबर- तीसरा वनडे, ढाका
- 14 से 18 दिसंबर- पहला टेस्ट, चट्टोग्राम
- 22 से 26 दिसंबर- दूसरा टेस्ट, ढाका
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines