नई दिल्ली। देश की शीर्ष पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कमाल कर दिया है। इन्होंने पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में नंबर-1 रैंक हासिल की है। देश की यह स्टार जोड़ी पिछले काफी दिनों से शानदार प्रदर्शन कर रही थी। पिछले हफ्ते ही इन्होंने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
बीडब्ल्यूएफ के अनुसार, सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान एड्रिएंटो को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। इनके पास मौजूदा समय में 92,411 अंक हैं।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: हांगझोउ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पीएम मोदी आज खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात
एशियन गेम्स के डबल्स फाइनल मुकाबले में भारत की स्टार जोड़ी को दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों के सामने जीत मिली थी। सात्विकसाईराज और चिराग ने फाइनल मुकाबले में सोल ग्यु चोई और वोन हो किम को हराया था।
सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी से पहले देश के लिए प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत शीर्ष रैंकिंग हासिल कर चुके हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि, ‘सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर ली है। ये विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली भारत की पहली जोड़ी है।’
सात्विक-चिराग की जोड़ी है हिट:
सात्विक-चिराग की जोड़ी हमेशा से ही हिट रही है। इन्होंने साल 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके बाद यह जोड़ी साल 2019 में BWF वर्ल्ड टूर में उम्दा प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने वाली भारत की पहली जोड़ी बनी थी।
भारत की इस जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में ली जुनहुई और लियू युचेन की चीनी जोड़ी को हराकर थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने साथ खेलते हुए देखे को कई अवॉर्ड दिलाए हैं। हाल ही में उन्होंने एशियन गेम्स में देश को स्वर्ण दिलाकर खूब सराहना बटोरी है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines