Aaron Finch announces retirement: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एरोन फिंच ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, चौंके क्रिकेट फैन्स
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Aaron Finch Announces Retirement: ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान एरोन फिंच ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। फिंच वनडे और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके थे। लेकिन अब उन्होंने टी-20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने फिंच की कप्तानी में दुबई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम की कप्तानी की है। फिंच ने अपने करियर में 5 टेस्ट, 146 वनडे और 103 टी-20 मैच खेले हैं। फिंच ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि मुझे इस बात का अहसास है कि मैं अब 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाऊंगा। ऐसे में ये रिटायरमेंट लेने का सही समय है जिससे टीम अपनी आगे की रणनीति पर काम कर सके।
Our World Cup winning, longest serving men's T20I captain has called time on a remarkable career.
Thanks for everything @AaronFinch5 🤝 pic.twitter.com/cVdeJQmCXN
— Cricket Australia (@CricketAus) February 6, 2023
टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान, फिंच बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते रहेंगे। साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिंच की कप्तानी में टी-20 का खिताब बचा नहीं पाई जिसके बाद से उनके करियर पर सवाल खड़े होने लगे थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: