Australian Open: दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सफऱ समाप्त हो गया। उन्हें दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर 65 मैकेंजी मैकडॉनल्ड से 4-6, 4-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। 37 साल के स्पेनिश स्टार नडाल मैच में चोट से परेशान दिखे।

विज्ञापन

नडाला के खेल का स्तर पहले सेट के दौरान नीचे था। वह ग्राउंडस्ट्रोक में संघर्ष कर रहे थे। नडाल के नाम सबसे ज्यादा 22 सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी है। शुरुआत में नडाल भी बढ़िया लय में थे, लेकिन मैच के बीच वह चोटिल हो गए और उनकी लय बिगड़ गई। इसी का फायदा उठाकर अमेरिकी खिलाड़ी ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया।

विज्ञापन

सीधे सेटों में हारे नडाल

मैकडॉनल्ड ने सीधे सेटों में नडाल को हरया। जिसमें मैकेंजी ने लगातार तीन सेटों में 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर नडाल को बाहर किया।  2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले नडाल का पिछले सात साल में किसी भी ग्रैंडस्लैम में यह सबसे खराब प्रदर्शन है।

विज्ञापन

राफेल नडाल की शारीरिक स्थिति मैच ते दौरान ठीक नहीं थी। जब वो कोर्ट पर स्ट्रगल कर रहे थे तब उनके पत्नी और टीम मेंबर्स के आंखों में आंसू थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ