पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

pv sindhu Australian Open Badminton

pv sindhu Australian Open Badminton

विज्ञापन

Australian Open Badminton 2023: शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु इस सीजन में सात अलग-अलग टूर इवेंट के पहले दौर में हार गई थीं। महिला एकल के दूसरे दौर में उन्होंने हमवतन आकर्षी कश्यप को 29 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-10 से हरा दिया। सिंधु मलेशिया के मुहम्मद हाफिज हाशिम के रूप में नए निजी कोच के तहत खेल रही हैं। डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका की बेइवेन झांग से भिड़ेंगी।

प्रियांशु राजावत का शानदार प्रदर्शन 

वहीं दूसरी ओर मेंस सिंगल्स में श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ली यांग सु को 21-10 21-17 से हराया। वहीं छठी वरीयता प्राप्त प्रणय को चीनी ताइपे के यू जेन ची को 21-19 21-19 21-13 से शिकस्त दी। जेन ची को हराने के लिए प्रणय को 1 घंटे 14 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा। उभरते भारतीय शटलर प्रियांशु राजावत ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने चीनी ताइपे के त्ज़ु वेई वांग को 59 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-8, 13-21, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन

मिथुन मंजूनाथ को मिली शिकस्त

हालांकि मिथुन मंजूनाथ को बड़ा झटका लगा। मंजूनाथ ने शुरुआती दौर में चौथी वरीयता प्राप्त और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी सिंगापुर के कीन यू लोह को हराया था, वह मलेशिया के जी जिया ली के खिलाफ 13-21, 21-12, 19-21 से हार गए। महिला युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की भारतीय जोड़ी भी दूसरे दौर में जापान की चौथी वरीयता प्राप्त मायू मात्सुमोतो और वकाना नागहारा से 10-21, 20-22 से हारकर बाहर हो गई। यह टूर्नामेंट कोपेनहेगन, डेनमार्क में विश्व चैंपियनशिप से पहले आखिरी आयोजन है। BWF वर्ल्ड टूर को छह स्तरों में विभाजित किया गया है। इसमें वर्ल्ड टूर फाइनल, चार सुपर 1000, छह सुपर 750, सात सुपर 500, 11 सुपर 300 और बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 शामिल है। क्वार्टरफाइनल 4 अगस्त को होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ