Australian Open 2023: नोवाक जोकोविच का तूफान, टॉमी पॉल को 7-5 6-1 6-2 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Australian Open

Australian Open

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच ने टॉमी पॉल को हरा दिया है। नोवाक जोकोविच ने टॉमी पॉल को 2 घंटे 20 मिनट में हराया। जोकोविच 10वें ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। ध्यान रहे, जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में कभी भी सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं हारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच ने टॉमी पॉल को 7-5, 6-1, 6-2 से हराकर स्टेफानोस सितसिपास के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल डेट बुक की। सेमीफाइनल में जोकोविच ने केवल 8 गेम गंवाए और उन्होंने टॉमी पॉल को वापसी का कोई मौका नहीं दिया जो अपना पहला ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल खेल रहे थे।

पहले सेमीफाइनल में स्टेफानोस सितसिपास ने कारेन खचानोव को 7-6 (2), 6-4, 6-7 (6), 6-3 से हराया. ये दुसरी बार है जब उन्होंने किसी ग्रैंड स्लैंम के फाइनल में जगह बनाई है। अब अगर नोवाक जोकोविच फाइनल जीत लेते हैं तो वह राफेल नडाल की बराबरी कर लेगें। जोकोविच फिलहाल 21 ग्रैंड स्लैम टाइटल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। स्पेन के स्टार प्लेयर राफेल नडाल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ फिलहाल टॉप पर हैं।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा गैंड स्लैंम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी

राफेल नडाल-22
नोवाक जोकोविच-21
रोजर फेडरर-20

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ