हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AUS vs WI: Odean Smith ने हेजलवुड की गेंद पर ठोका 108 मीटर लंबा पावरफुल छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन
aus vs wi odean smith six

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दुनियाभर के खिलाड़ी अपनी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच बुधवार से शुरू हुई दो मैचों की टी 20 सीरीज में सामने आया। विंडीज के बल्लेबाज ओडियन स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर ऐसा छक्का ठोका कि कमेंटेटर भी दंग रह गए।

अभी पढ़ें – T20 WC से पहले ऑस्ट्रेलिया का ‘सेफ गेम’, इंपोर्टेंट प्लेयर्स के फिटनेस का रख रहा खास ध्यान

जोश हेजलवुड को कूटा

ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। जोश हेजलवुड गेंद में जोश भरकर लाए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि पहली गेंद पर स्मिथ उनका क्या हाल करने वाले हैं। हेजलवुड ने जैसे ही गेंद डाली, विंडीज की ओर से आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ओडियन स्मिथ ने पैरों का थोड़ा मूवमेंट किया और लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का ठोक डाला।

विज्ञापन

पावरफुल सिक्स 

ये छक्का इतना पावरफुल था कि गेंद काफी देर तक हवा में लटकी रही। ये छक्का 108 मीटर लंबा रहा। स्मिथ का यह पावरफुल शॉट देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए। उनके मुंह से निकला ओहहह…इसके बाइसेप्स तो देखो। स्मिथ के इस छक्के से बॉल दर्शक दीर्घा में खो गई, हालांकि कुछ देर बाद इसे ढूंढ़ लिया गया। स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 27 रन ठोके।

अभी पढ़ें – IND vs WI 1st ODI: लखनऊ में ‘नवाबी खेल’ दिखाएगी गब्बर की टीम, फ्रेस एनर्जी के साथ अफ्रीका पर करेगी वार

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

टी 20 वर्ल्ड और दो मैचों की टी 20 सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की। विंडीज के 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से कप्तान एरोन फिंच ने 58 और मैथ्यू वेड ने 39 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola