हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका नहीं हटा पाई Chokers का टैग, पांचवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल से चूकी

South Africa Semifinals Loss: साउथ अफ्रीका की टीम के लिए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार का गम सालों पुराना है जो 2023 में भी नहीं दूर हो सका।

विज्ञापन
AUS vs SA South Africa Continues With Chokers Tag Misses World Cup Final Fifth Time With Semifinal Loss

South Africa Semifinals Loss: साउथ अफ्रीका की टीम को वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में चौथी हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल मैच में प्रोटियाज को 3 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। ऑस्ट्रेलिया जहां आठवीं बार फाइनल में पहुंची, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गई है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम 1992, 2007 और 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारी थी। वहीं 1999 में मुकाबला टाई हुआ था और तब ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

कब-कब साउथ अफ्रीका के हाथ लगी मायूसी?

  • 1992 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड ने 19 रनों से हराया
  • 1999 वर्ल्ड कप- सेमीफाइनल मैच टाई (ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंची)
  • 2007 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया
  • 2015 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से हराया
  • 2023 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया, फाइनल में 20 साल बाद भारत से होगी कांटे की टक्कर

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ Chokers

साउथ अफ्रीका की टीम अक्सर सेमीफाइनल तक जाती है लेकिन आगे नहीं जा पाती है। इसी कारण इस टीम को चोकर्स का टैग भी मिला हुआ है। साउथ अफ्रीका की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर Chokers ट्रेंड भी होने लगा। इसके बाद कई दुख भरे ट्वीट वायरल हुए। वहीं कई मजाकिया मीम्स भी ट्रेंड होने लगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/aviluciferase11/status/1725193233922474170

https://twitter.com/PritamM20714408/status/1725127901941801433

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले खेलने वाली टीमों की लिस्ट

वर्ल्ड कप 2023 में रहा शानदार प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल से पहले पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने लीग स्टेज के 9 में से सात मैच जीते थे और पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान कब्जाया था। पर सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली इस हार ने सब किए पर पानी फेर दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम की बल्लेबाजी और फील्डिंग इस मुकाबले में सवालों के घेरे में रही। इसी कारण एक बार फिर से चोकर्स का टैग ट्रेंड होने लगा है। साउथ अफ्रीका के पास मौका था लेकिन यह टीम इस टैग को हटा नहीं पाई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola