Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी खूब धूम मचा रहे हैं। आज यानी गुरुवार को मणिपुर की रहने वाली रोशिबिना देवी ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर मणिपुर के लोगों को समर्पित कर दिया है। बीते कुछ समय से मणिपुर में जारी हिंसा से वह काफी परेशान थीं। वह रजत पदक जीतने के बाद अपने घर और परिवार का जिक्र करते हुए रोने लगी। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ मणिपुर में शांति चाहती हूं।
रखवालों को समर्पित करती हूं पदक
एशियन गेम्स मणिपुर की रोशिबिना देवी ने हांगझू में रजत पदक अपने नाम किया है। इस खेल के बाद घर वापसी की बात पर वो रोने लगी। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पोडियम तक पहुंचने की उनकी यात्रा में बहुत सारे त्याग और कठिनाइयां शामिल थीं। वह पिछले कई महीनों से अपने परिवार से दूर रह रही हैं। कभी-कभी उसे यह भी चिंता होती है कि मणिपुर राज्य की स्थिति के कारण वह दोबारा अपने परिवार से नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हूं। मैं मणिपुर में जारी युद्ध में मदद नहीं कर सकती हूं, जो लोग लड़ रहे हैं, वो मेरे घर की रक्षा कर रहे हैं। मैं अपना पदक उन रखवालों को समर्पित करती हूं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: युवराज के नक्शे-कदम पर हार्दिक पांड्या, क्या वर्ल्डकप में साबित होंगे जैकपॉट?
घर नहीं लौटना चाहती है एथलीट
रोशिबिना देवी ने रोते हुए कहा कि मैं जानती हूं कि मेरे कहने से मणिपुर में शांति कायम नहीं हो जाएगी। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि मणिपुर की स्थिति वैसी हो जाए, जैसी पहले थीं। जो आग जल रही है वह बुझ जाए। बता दें कि रोशिबिना ऋषि बिना मणिपुर के विष्णुपुर जिले की रहने वाली हैं। मणिपुर में जारी हिंसा के कारण, एथलीट अपने घर वापस नहीं लौटना चाहती है। उन्होंने कहा कि घर जाने के सवाल पर कहा कि मैं अपने गांव नहीं लौट सकती। यह छात्रावास है, मैं वापस आ जाऊंगी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines