हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Asian Games: रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने चीन में लहराया तिरंगा, टेनिस में जीता गोल्ड

विज्ञापन

Asian Games 2023: रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने चीन में इतिहास रच दिया है। शनिवार को इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने टेनिस के मिक्स डबल्स इवेंट में गोल्ड जीता है। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने फाइनल में चीनी ताईपे जोड़ी को 2-6, 6-3, 10-4 से हराया है।

टेनिस मिक्स डबल्स में भारत ने जीता गोल्ड

भारत ने शुरुआती सेट में दो बार ब्रेक लेने के बाद संघर्ष किया और लगभग आधे घंटे में 2-6 से हार गया, लेकिन दूसरे सेट में रोहन और रुतुजा की जोड़ी ने शानदार वापसी की और जीत हासिल किया। यह नेट पर रुतुजा का रिटर्न गेम था जिसने भारत को मैच में स्कोर बराबर करने में मदद की। भारत ने निर्णायक सेट शूट-आउट तक अपनी गति बरकरार रखी, जहां रुतुजा ने ऐस लगाकर जीत पक्की कर दी।

एशियन गेम में बोपन्ना जीता दूसरा पदक

यह एशियन गेम में बोपन्ना का दूसरा पदक था। इससे पहले बोपन्ना ने जकार्ता 2018 में पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, रुतुजा ने एशियन गेम में पहला पदक जीता है।

एशियाई खेलों में यह भारत का दूसरा टेनिस पदक भी है क्योंकि रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने पुरुष युगल में रजत पदक जीता था, जिन्हें फाइनल में जेसन जंग और यू-हसिउ सू की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहन और रुतुजा को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने टेनिस मिक्स डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने पर रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”क्या बढ़िया खेला है @rohanbopanna और @RutujaBhosale12. टेनिस मिक्स डबल्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक घर लाने के लिए आपको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

ये भी पढ़ेंः भारत ने ‘स्क्वैश’ में रचा इतिहास, फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड पर किया कब्जा

इसके अतिरिक्त, इस जीत के साथ ही एशियाई खेलों में मिक्स डबल्स में भारत ने तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले दोहा 2006 में लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने भारत को गोल्ड दिलाया था। इसके बाद सानिया मिर्जा ने माइनेनी के साथ साझेदारी करके इंचियोन 2014 में शीर्ष स्थान का दावा किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें