Asian Games 2023: चीन में गूंजा 'भारत-भारत', देखें उद्घाटन समारोह की दिलचस्प तस्वीरें

Asian Games 2023 Opening Ceremony

Asian Games 2023 Opening Ceremony

Asian Games 2023 Inauguration Ceremony: चीन के हांग्जो में चल रहे एशियन गेम्स का उद्घाटन समारोह शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति प्रेम और समारोह में चार चांद लगाने के लिए डिजिटल आतिशबाजी की गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ 19वें एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन हो गया। ये समारोह हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में हुआ, जिसे अक्सर बिग लोटस के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

लवलीना बोरगोहेन और हरमनप्रीत सिंह ने की अगुवाई

LED लाइट्स से चमचमाते स्टेडियम में भारतीय दल के ध्वजवाहक मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे। उन्होंने तिरंगा लहराते हुए भारतीय दल की अगुवाई की। भारतीय एथलीट ब्राउन और ग्रीन कलर की कॉस्ट्यूम में नजर आए। तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया को आगे बढ़ते देख हर भारतीय गौरवान्वित हो गया। उद्घाटन समारोह में दुनिया को एक नए दौर में कदम रखते दिखाया गया। इस मौके पर एशियन कंट्रीज के बीच एकता को भी इस समरोह के जरिए दिखाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिग लोटस स्टेडियम शुरुआत में 2018 में एक फुटबॉल मैदान के रूप में डिजाइन किया गया था, इसमें 80,000 दर्शकों तक बैठने की क्षमता है। भारत ने इस बार सबसे बड़ा दल भेजा है। इस बार 655 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस मौके पर स्टेडियम में भारत-भारत का शोर गूंजा। स्टेडियम में कुर्सियों पर बैठे भारतीय दल ने आवाज लगाई- सबसे आगे होगा कौन? इस पर एथलीट्स ने कहा- भारत-भारत। इसका शोर सुनकर एथलीट्स में जोश भर गया। स्टेडियम में LED लाइट्स के जरिए वाटर वेब बनाई गई। जिस पर शुभंकर ने पियानो बजाते हुए डांस किया। वहीं स्मार्ट हांग्जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टॉर्च बियरर्स ने मुख्य मशाल टावर को जगमग किया। इसी तरह के दिलचस्प नजारे उद्घाटन समारोह में चर्चा का विषय बने।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ