सुथासिनी सावेटाबुट के खिलाफ 16 राउंड का मुकाबला रोमांचक रहा। इस मुकाबले में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को 4-2 (11-7, 6-11, 12-10, 11-13, 12-10, 11-6) से हरा दिया। पहले चार सेटों के बाद 2-2 से बराबरी के बाद बत्रा अगले दो सेटों में जीत हासिल करने में सफल रहीं। अब मनिका बत्रा सेमीफाइनल में जगह बनाने और पदक की गारंटी के साथ वांग यिडी से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
इसलिए खास है ये उपलब्धि
यह उपलब्धि मनिका बत्रा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने एशियाई खेलों के पिछले दो संस्करणों में 16वें राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई थीं। अब वह क्वार्टर फाइनल में शनिवार, 30 सितंबर को विश्व की चौथी रैंक वाली चीन की खिलाड़ी वांग यिडी से भिड़ेंगी।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में पलक गुलिया का गोल्ड पर निशाना, छठे दिन 5 मेडल भारत की झोली में
पुरुषों की प्रतियोगिता में मिश्रित परिणाम
दूसरी ओर, पुरुषों की प्रतियोगिता के 16वें दौर के मैचों में भारतीय टीम के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिले। अचंता शरथ कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की अनुभवी जोड़ी को चीन के फैन जेंडॉन्ग और वांग चुकिन ने 0-3 (5-11, 4-11, 7-11) से शिकस्त दी। हालांकि, मानुष उत्पलभाई शाह और मानव विकास ठक्कर ने सिंगापुर के यू एन कोएन पैंग और इज़ाक क्वेक योंग के खिलाफ 3-2 से शानदार जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त वूजिन जांग और जोंगहून लिम से होगा।
शरत कमल और मनिका बत्रा के नेतृत्व में 10 सदस्यों वाली भारतीय टेबल टेनिस टीम ने 22 सितंबर को अपना अभियान शुरू किया था। टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं 2 अक्टूबर को समाप्त होंगी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines