Asian Games: किरण बालियान ने एशियन गेम में इतिहास रच दिया है। 24 वर्षीय किरण ने गोला फेंक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। किरण बलियान ने 17.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीतकर अपने करियर का पहला बड़ा पदक जीता है।
चीन की लिजियाओ गोंग गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
किरण चीन की लिजियाओ गोंग से पिछे रहीं, जिन्होंने 19.58 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। लिजियाओ गोंग ने इस जीत के साथ एशियन गेम में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता। चीन के जियायुआन सोंग ने 18.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
24 वर्षीय किरण बालियान ने शुरुआत से ही अच्छा खेल खेला। उन्होंने 15.42 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की, इसके बाद 16.84 मीटर के साथ 17.36 मीटर की आयरन बॉल लॉन्च की, जो हांग्जो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। किरण ने अपने अंतिम प्रयास में 16.76 मीटर, 16.79 मीटर और 16.87 मीटर फेंका और तीसरे स्थान पर रहीं।
यह भी पढ़ेंः वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल
72 साल बाद भारत को मिला पदक
किरण ने 72 साल में एशियन गेम में भारत के लिए पहला शॉटपुट पदक जीता है। इससे पहले बारबरा वेबस्टर ने 1951 में कांस्य पदक जीती थीं।
2023 किरण के लिए शानदार
यह साल किरण के लिए शानदार रहा है। एशियन गेम में जलवा बिखरने से पहले किरण ने पिछले महीने चंडीगढ़ में इंडियन ग्रां प्री 5 में 17.92 मीटर का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया था। इस रिकॉर्ड के साथ ही किरण भारत की सर्वकालिक तीसरी सर्वश्रेष्ठ महिला शॉट-पुटर बन गईं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines