Asian Games 2023: भारत की सुबह गोल्ड के साथ, तीरंदाजी में ज्योति ने किया कमाल, शतक के करीब पदकों की संख्या

Asian Games India Schedule Day 14, Jyothi Surekha Vennam,

Photo Credit: Google

Asian Games 2023: भारत हर दिन एशियन्स गेम्स में कमाल का खेल दिखा रहा है। सभी रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिए हैं। आज सुबह एक बार फिर से देश को गोल्ड मिला है, और ये कारनाम किया है तीरंदाजी में ज्योति (Jyothi Surekha Vennam) ने। तीरंदाजी में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा है। इस मुकाबले से पहले तीरंदाजी में भारत के लिए अदिति ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस गोल्ड के साथ ही भारत ने 23 गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं। वहीं ओवरऑल मेडल की बात करें तो ये 97 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

आज हो सकती है गोल्ड की बारिश

आज यानी 7 अक्टूबर के दिन गोल्ड की बारिश हो सकती है। भारत कई खेलों में गोल्ड के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगा। क्रिकेट की बात करें तो अफगानिस्तान के साथ भारत का फाइनल मुकाबला है। साथ में पुरुष तीरंदाजी में भी टीम फाइनल का मुकाबला खेलेगी। इन सभी के अलावा अभी कबड्डी में भारतीय महिला टीम फाइनल में गोल्ड के लिए चीनी ताइपे से भिड़ रहीं हैं।

विज्ञापन

दो दिन बाकी है एशियन्स गेम्स में

आज और कल यानी 8 अक्टूबर तक एशियन्स गेम्स खेले जाने हैं। ऐसे में भारत के पास पूरा मौका है कि अपने रिकॉर्ड को आगे ले जाए। पिछले सीजन से भारत काफी आगे रहा है। हर दिन भारत के लिए 4 से 5 गोल्ड आ रहे हैं। क्रिकेट को एशियन्स गेम्स में पहली बार शामिल किया गया था, और भारत पहली ही बार में गोल्ड के लिए फाइनल में जा चुका है। वहीं पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान की टीम भारत के सामने अपनी चुनौति पेश करेगी।

क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब भारत

क्रिकेट के लिए आज का दिन अहम है। जहां एक तरफ भारत विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ एशियन्स गेम्स में टीम गोल्ड के लिए लड़ रही है। यानी एक खेल में देश का सम्मान बढ़ाने के लिए खिलाड़ी दो जगह अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ