Asian Games 2023: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता गोल्ड

Asian Games 2023: Avinash Sable wins gold medal in Men's 3000 meters Steeplechase

अविनाश साबले

Asian Games 2023: भारत के अविनाश साबले ने एशियन गेम में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए 8:19:53 का समय लेकर जीत हासिल किया। इस जीत के साथ ही एशियन गेम 2023 में भारत ने 12वां स्वर्ण पदक जीता। साबले ने शानदार दौड़ लगाते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की है।

विज्ञापन

अविनाश साबले ने जीता गोल्ड

2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth games) के रजत पदक विजेता साबले के पास 8 मिनट 11.20 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। साबले का सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 8:11.63 है। वहीं, जापान के मिउरा रयुजी (एसबी: 8:09.91) के साथ एशियाई खेलों में पहले नंबर हैं।

विज्ञापन

5000 मीटर दौड़ में इतिहास रचने को तैयार साबले 

3000 मीटर स्टीपलचेज के अलावा, साबले 5000 मीटर दौड़ में भी हिस्सा लेने वाले हैं। उन्होंने कहा, “मैं स्टीपलचेज को लेकर आश्वस्त हूं और मेरा मुख्य लक्ष्य उस स्पर्धा में स्वर्ण जीतना है, लेकिन मैं 5000 मीटर पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।”

72 साल में पहली बार भारत को मिला गोल्ड 

अविनाश साबले ने पुरुषों के तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में भारत को गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में भारत को स्वर्ण पदक नहीं मिला था। तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में भारत को आखिरी बार 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में नवीन कुमार ने कांस्य पदक दिलाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ