India vs Japan: ड्रॉ पर खत्म हुआ भारत-जापान का मुकाबला, मिले इतने मौके, लेकिन फायदा नहीं उठा पाई टीम इंडिया

Asian Champions Trophy 2023 India vs Japan

Asian Champions Trophy 2023 India vs Japan

India vs Japan Hockey: शुक्रवार को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में भारत का मुकाबला जापान से हुआ। ये मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। जहां जापान के लिए केन नागायोशी ने 28वें मिनट में गोल किया, वहीं भारत ने 43वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर दिलचस्प रहा, जिसमें भारत ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। हालांकि, कुछ मौके मिलने के बाद दोनों टीमें नेट पर गोल करने में विफल रहीं। भारत को पहले क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक भी गोल में तब्दील नहीं हो सका।

विज्ञापन

जापान ने 28वें मिनट में किया पहला गोल 

जापान ने 28वें मिनट में पहला गोल किया। पेनल्टी कॉर्नर को नागायोशी ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर अपनी टीम को आगे कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ गई। हालांकि भारतीय टीम ने अंततः 43वें मिनट में वापसी की और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर हरमनप्रीत ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद स्कोर 1-1 से बराबर हुआ।

विज्ञापन

अंतिम क्वार्टर में जोरदार भिड़ंत

अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमें आक्रामक हॉकी खेलने लगीं। भारत को 55वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जापान के सफल वीडियो रेफरल के कारण फैसला रद्द हो गया। जापान के 2 की तुलना में भारत को 15 कॉर्नर मिले, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंतत: मैच 1-1 से ड्रॉप पर खत्म हुआ।

विज्ञापन

रविवार को मलेशिया से होगा मुकाबला 

एक दिन के ब्रेक के बाद भारत रविवार को मलेशिया से भिड़ेगा, जबकि जापान उसी दिन पाकिस्तान से खेलेगा। गौरतलब हे कि भारत ने गुरुवार को अपने शुरुआती मैच में चीन को 7-2 से हराया था। भारत चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और गोल अंतर के आधार पर कोरिया (4 अंक) से आगे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ