नई दिल्ली: भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हरा दिया है। वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब मिशन एशिया कप के लिए निकल चुकी है। भारत अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस मैच को जीतकर भारत टी20 वर्ल्ड कप का बदला लेना चाहेगा। भारत-पाकिस्तान मैच में सबकी नजर विराट कोहली पर होगी। विराट ब्रेक के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – नीरज चोपड़ा ने फैंस को दी अच्छी खबर, बोले- लुसाने में मिलते हैं
रवि शास्त्री ने किया सपोर्ट
पूर्व कप्तान विराट कोहली फिलहाल खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे। लंबे वक्त से शतक नहीं आया है। आलोचना के साथ विराट कोहली को सपोर्ट भी मिल रहा है। पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इस बीच विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा कि जब हम आराम और बाकी चीजों की बात करते हैं तो बाद आप को एहसास होता है कि आप मीडिया में वापस आ चुके हैं। कई लोग अलग-अलग आंकड़ों के साथ आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान ऐसा ही एक आंकड़ा आया था, जिसने मुझे चौंका दिया। इसके अनुसार पिछले तीन सालों में दुनिया के टॉप खिलाड़ियों में (केन विलियम्सन, बाबर आजम, विराट कोहली, जो रूट और डेविड वॉर्नर) विराट ने बाकी खिलाड़ियों से तीन गुना ज्यादा मैच खेले हैं।
उन्होंने कहा कि विराट ने 950 मैच खेले थे तो दूसरे नंबर के खिलाड़ी ने सिर्फ 400 मैच खेले थे, आधे से भी कम। जब आप किसी टीम के कप्तान होते हैं और तीनों फॉर्मेट खेलते हैं तो यह काफी थकाऊ होता है। इस वजह से ब्रेक दिया जाना चाहिए और शायद यह कमाल करे। रवि शास्त्री बोले कि विराट कोहली लंबे टाइम के बाद वापस आ रहे हैं, ऐसे में वह फ्रेश माइंड के साथ लौटेंगे। अगर वह अपने पहले ही मैच में फिफ्टी जड़ देते हैं, तो सभी के मुंह बंद हो जाएंगे। पहले जो हो गया है, उसे भूलने की ज़रूरत है।
‘मशीन है विराट’
रवि शास्त्री ने कहा कि कोई भी भारतीय क्रिकेटर उनसे ज्यादा फिट नहीं है और मैं यह बात अनुभव के साथ कह रहा हूं। कोई भी उनसे ज्यादा मेहनत नहीं करता और उस उम्र में उनसे ज्यादा फिट नहीं है। वह एक मशीन है। बस उन्हें सही तरीके से सोचने की जरूरत है और मैच में सही मानसिकता के साथ उतरने की जरूरत है। हम अक्सर सुनते हैं कि एक-दो चीजें अंतर पैदा कर सकती हैं, लेकिन उनके जैसे खिलाड़ी के मामले में ऐसी चीजें बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं, क्योंकि उनके अंदर फिटनेस और शारीरिक क्षमता है। अच्छा प्रदर्शन उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। उनकी भूख और जज्बा बरकरार है।
अभी पढ़ें – IND vs PAK के बीच होने वाला मुकाबला कौन जीतेगा? शाहिद अफरीदी ने दिया ये जवाब
बुमराह की कमी खलेगी
जसप्रीत बुमराह को पीठ की चोट के कारण एशिया कप टी20 टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। उस इंजरी को ठीक होने में कुछ समय लगेगा। बुमराह के अलावा हर्षल पटेल भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। दोनों गेंदबाज की कमी टीम इंडिया को एशिया कप में खलेगी। फिलहाल ये दोनें बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान संभालते नजर आएंगे। चौथे तेज गेंदबाज के रूप में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक कमान संभालेंगे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines