Asia Cup: जब वीरू ने बल्ला नहीं गेंद से मचाया था कोहराम...सहवाग का ये धांसू रिकॉर्ड आपको चौंका देगा
Edited By Bhoopendra Rai

Virender Sehwag best bowling
Edited By Bhoopendra Rai

Virender Sehwag best bowling
Asia Cup 2022: जल्द ही एशिया कप का मंच सजने वाला है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। पहला मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा। इस टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई, शारजाह में खेलें जाएंगे। एशिया कप पहली बार 1984 में आयोजित हुआ था, तब से लेकर अबतक कई रिकॉर्ड्स बन चुके हैं।
एशिया कप में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी बने हैं, जिनके बारे में शायद सभी क्रिकेट फैंस नहीं जानते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए तूफानी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के एक खास रिकॉर्ड के बारे में आपको बता रहे हैं, इस रिकॉर्ड्स के बारे में पढ़कर आप चौंक जाएंगे…
वीरेंद्र सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन उन्होंने एशिया कप में अपनी गेंदबाजी का जलवा भी दिखाया है। एशिया कप में सहवाग के नाम गेंदबाजी में एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल, साल 2010 में खेले गए एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ सहवाग ने 2.5 ओवर फेंके थे, जिसमें उन्होंने 6 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह एशिया कप के एक पारी में किसी गेंदबाज का बेस्ट स्ट्राइक रेट (4.2) है।
एशिया कप के सभी मुकाबले बार टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। पहले यहे वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था। पहली बार 2016 में टी20 फॉर्मेट में इसका आयोजन कराया गया था। तब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से शिकस्त दी थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: