Asia Cup 2022 SL vs AFG: पहले मैच में अफगानिस्तान की श्रीलंका पर बड़ी जीत, इस बल्लेबाज ने कूट डाले 222 की स्ट्राइक रेट से रन

asia cup 2022 sl vs afg Rahmanullah Gurbaz

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार को श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से हुई। अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी का फैसला सही साबित हुआ। श्रीलंका की पूरी टीम 105 रनों पर आउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने एक मेडिन ओवर भी डाला।

विज्ञापन

वहीं मुजीबुर रहमान और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट चटकाए। नवीन उल हक ने एक विकेट निकाला। श्रीलंका के बल्लेबाज अफगानिस्तान की गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए और एक के बाद एक कर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 38, चमिका करुणारत्ने ने 31 और दनुष्का गुणाथालिका ने 17 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 5 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज डक पर आउट हुए।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की धमाकेदार शुरुआत
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत धमाकेदार रही। हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्लाह गुरबाज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को रौंद डाला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 6 ओवर में 83 रन ठोक डाले। रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के ठोक 222 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 40 रन कूट डाले। हालांकि वह 7वें ओवर में वानिंदु हसरंगा की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद इब्राहिम जाद्रान 13 गेंदों में 15 रन बनाकर रन आउट हुए। हजरतुल्लाह जजई ने 28 गेंदों में 37 रन की नाबाद पारी खेलकर 10.1 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। बहरहाल, अब निगाहें रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर रहेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ