नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के तहत बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए अहम मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ ने शानदार गेंदबाजी से मुरीद बना लिया। राऊफ ने अपने पहले तीन ओवरों में ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की कि अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज खड़े कि खड़े ही रह गए।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 PAK vs AFG: अब बाबर आजम की फॉर्म खराब, पिछले चार मैचों में बनाए महज इतने रन
चटकाए दो विकेट
राऊफ ने पहले 3 ओवर में महज 16 रन देकर दो बड़े विकेट चटका डाले। उन्होंने अपना पहला शिकार चौथे ओवर में अफगानिस्तान के खतरनाक बल्लेबाज विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को बनाया। 10 गेंदों में 2 छक्के ठोक 17 रन बनाकर खेल रहे गुरबाज को ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए राऊफ ने सटीक लाइन और लैंथ पर ऐसी खतरनाक गेंद डाली कि यह गुरबाज के पैर और बैट के बीच से निकलकर ऑफ स्टंप पर लगी गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। हारिस की ये शानदार गेंद देख गुरबाज दंग रह गए।
शानदार गेंद पर इब्राहिम जादरान को किया आउट
इसके बाद राऊफ ने अपना दूसरा शिकार 35 रन बनाकर खेल रहे इब्राहिम जादरान को बनाया। हारिस की तूफानी गेंद इब्राहिम को बीट करते हुए विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों में चली गई। इब्राहिम के बल्ले का किनारा लगते हुए बॉल रिजवान के हाथ में चली गई, उन्होंने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़ पवेलियन रवाना कर दिया। पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में महज 129 रन बना पाई। नसीम शाह ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने एक-एक विकेट चटकाया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines