Asia Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, विराट-राहुल की वापसी, ये दिग्गज हुआ बाहर
Edited By Bhoopendra Rai

india team announced
Edited By Bhoopendra Rai

india team announced
Asia Cup 2022 india team announced: एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है, जबकि दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते बाहर रखे गए हैं। कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और उपकप्तान के रूप में केएल राहुल को कमान सौंपी गई है।
🚨#TeamIndia squad for Asia Cup 2022 – Rohit Sharma (Capt ), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (wk), Dinesh Karthik (wk), Hardik Pandya, R Jadeja, R Ashwin, Y Chahal, R Bishnoi, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, Avesh Khan.
— BCCI (@BCCI) August 8, 2022
भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट के 13 संस्करणों में हिस्सा ले चुकी है और सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन रही है। इसके अलावा टीम तीन बार फाइनल तक तो पहुंची, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरे स्थान पर श्रीलंका है। श्रीलंकाई टीम पांच बार चैंपियन बनी है और छह बार रनर अप रही है।
एशिया कप में भारतीय टीम 28 अगस्त को पाकिस्तान का सामना करेगी। आपको बता दें कि इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) कर रहा है।
एशिया कप के मुकाबले इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। पहले यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था। पहली बार 2016 में टी20 फॉर्मेट में इसका आयोजन कराया गया था। तब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से शिकस्त दी थी।
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, आवेश खान.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: