नई दिल्ली: भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऐसा तहलका मचाया कि दर्शकों की नस-नस में रोमांच भर गया। जहां एक ओर देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने सूर्य कुमार की तूफानी पारी का जश्न मनाया। सूर्या ने मैदान के चारों ओर 360 डिग्री में चौके-छक्के जमाकर हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर दी। उन्होंने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जमाए।
अभी पढ़ें – IND vs HK: तूफान मचाकर लौट रहे सूर्या को किंग कोहली का सिर झुकाकर सलाम, देखें वीडियो
20वें ओवर में मचाया तहलका
सूर्य कुमार यादव ने 20वें ओवर में ऐसा तहलका मचाया कि हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाज हारून अरशद के पैरों तले जमीन खिसक गई। हारून ने पहली गेंद डाली तो सूर्या ने पॉइंट के ऊपर से करारा छक्का ठोक डाला। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने कवर के ऊपर से छक्का कूटा।
https://twitter.com/Cric2C/status/1565002679931265025
अभी पढ़ें – IND vs HK: कप्तान रोहित शर्मा ने गढ़ा नया कीर्तिमान, बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
तीसरी गेंद पर एक बार फिर सूर्या रंग में आए और बॉलर के ऊपर से शानदार छक्का जमा दिया। चौथी गेंद खाली निकली, लेकिन पांचवीं पर उन्होंने फाइन लेग के ऊपर से छक्का जमाकर साबित कर दिया कि उन्हें 360 डिग्री प्लेयर क्यों कहा जाता है। आखिरी गेंद पर सूर्या ने दो रन लेकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 192 रन पहुंचा दिया। सूर्या ने महज 26 गेंदों में 6 चौके, 6 छक्के ठोक 261 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 68 रन ठोके। सूर्या का टी 20 इंटरनेशनल में ये छठा अर्धशतक था।
इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी फॉर्म में दिखे। उन्होंने 44 गेंदों में 59 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्के जमाए। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 और केएल राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines