Asia Cup 2022: ये हैं भारत-पाकिस्तान की टीमें, ऐसे होगा छठी टीम का फैसला
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

Asia Cup 2022: टीम इंडिया के जिम्बाव्वे दौरे के बाद 27 अगस्त से एशिया कप 2022 की शुरुआत होगी। इसके बाद 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा करने वाली पहली दो टीमें हैं। एशिया कप में छह टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इसका आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा।
ग्रुप ए में फाइनल टीम अभी तय नहीं हुई है। छठी टीम को संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, हांगकांग और सिंगापुर के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर के जरिए चुना जाएगा। क्वालीफायर इवेंट 20 से 26 अगस्त तक होगा। इसकी घोषणा 19 मार्च 2022 को श्रीलंका में आयोजित एसीसी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में की गई थी। वहीं ग्रुप ग्रुप बी की बात करें तो इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल हैं। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया है। बांग्लादेश के गुरुवार तक टीम का ऐलान होने की उम्मीद है।
The wait is finally over as the battle for Asian supremacy commences on 27th August with the all-important final on 11th September.
The 15th edition of the Asia Cup will serve as ideal preparation ahead of the ICC T20 World Cup. pic.twitter.com/QfTskWX6RD
— Jay Shah (@JayShah) August 2, 2022
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान,
स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
और पढ़िए – IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत के खिलाफ मैच से पहले घबराए बाबर आजम! प्रेशर को लेकर कही ये बात
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
टीम इंडिया के पास एशिया कप के सबसे अधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने अब तक 7 खिताब जीते हैं, जबकि श्रीलंका 5 एशिया कप खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: