हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2022: फिर फंसा पेंच, ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक, किसकी दावेदारी मजबूत? जानिए

विज्ञापन
IND vs ENG Rohit Sharma Rishabh Pant

नई दिल्ली: भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को शिकस्त देकर सुपर 4 में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 4 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग या पाकिस्तान से होगा। हॉन्ग कॉन्ग बनाम पाकिस्तान 2 सितंबर शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की जीत तय मानी जा रही है। इस तरह टीम इंडिया 4 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ सकती है, लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए एक बार फिर सिरदर्द तेज हो गया है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के सामने पंत या कार्तिक में से एक को चुनने की चुनौती आ गई है।

अभी पढ़ें – BAN vs SL: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत, बांग्लादेश को 2 विकेट से शिकस्त देकर सुपर 4 में बनाई जगह

दोनों खिलाड़ियों ने नहीं खेलीं गेंदें
पंत ने हार्दिक पांड्या के स्थान पर हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ वापसी की लेकिन एक भी गेंद नहीं खेली। कार्तिक ने भी पाकिस्तान के खिलाफ केवल 1 गेंद का सामना किया। ऐसे में दोनों में से कौन बेहतर? इसे लेकर फैसला कर पाना काफी मुश्किल काम हो गया है। पंत बनाम डीके बहस टी 20 विश्व कप के लिए चर्चा के बिंदुओं में से एक है। जहां पंत आक्रामक और बेखौफ बल्लेबाज हैं तो वहीं डीके डेथ ओवर एक्सपर्ट बनकर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिनेश कार्तिक के साथी गौतम गंभीर ने कहा कि पंत बनाम पाकिस्तान को छोड़ना एक आश्चर्यजनक कदम था।

विज्ञापन

गंभीर ने कमेंट्री पर कहा, ‘आपको मध्यक्रम में बाएं हाथ की जरूरत है। भारत में बहुत सारे दाहिने हाथ के खिलाड़ी हैं, जो एक आयामी हैं और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो आपके लिए खेल सकता है और वह एक फ्लोटर भी हो सकता है। मैं अब भी दिनेश कार्तिक से आगे ऋषभ पंत का समर्थन करूंगा।

पंत के बाहर होने पर आश्चर्य
दिल्ली कैपिटल्स के कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी पंत के बाहर होने पर अपना आश्चर्य दिखाया। बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने भी पंत के पक्ष में बात की। जहां विशेषज्ञों ने पंत का भरपूर समर्थन किया है, वहीं दिनेश कार्तिक को कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन का समर्थन प्राप्त है और टूर्नामेंट के दौरान अधिक मौके मिलने की संभावना है। बीसीसीआई 15 सितंबर को टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा करेगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – LLC 2022: इन टीमों के कप्तान बने गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग

किसकी दावेदारी पक्की?
आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो पंत की दावेदारी मजबूत है, लेकिन डीके को फिनिशर और सीनियर खिलाड़ी के तौर पर पसंद किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकालबे में प्लेइंग इलेवन का ऐलान करते हुए कप्तान रोहित ने कहा था कि पंत को बाहर करना मुश्किल फैसला था। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले मुकाबले में कौनसा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola