नई दिल्ली: एशिया कप 2022 में मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करने उतरी अफगान टीम ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 127 रन पर समेट दिया। स्टार स्पिनर राशिद खान ने जहां 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके, तो वहीं रहमान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लेकर घुटनों पर ला दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के एक बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई।
अभी पढ़ें – ‘झूलन गोस्वामी को देंगे यादगार विदाई…’, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये बयाननजीबुल्लाह जादरान ने काटा बवाल
अफगानिस्तान के तीन विकेट 13 ओवर में 62 रन पर आउट हो गए। इसके बाद पांचवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान ने ऐसा गदर मचाया कि बांग्लादेश के गेंदबाजों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जादरान ने दे -दनादन 6 छक्के ठोक डाले। उन्होंने महज 17 गेंद खेलीं और 1 चौका और 6 छक्के ठोक 253 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 43 रन कूट डाले। जादरान की आतिशी पारी ने अफगानिस्तान को 18.3 ओवर में ही 7 विकेट से जीत दिला दी। उनके साथ इब्राहिम जादरान ने शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 42 रन बनाए।
महंगे साबित हुए बांग्लादेश के गेंदबाज
बांग्लादेश के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। मोहम्मद सैफुद्दीन ने 2 ओवर में 27 रन देकर एक विकेट चटकाया तो वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने 3 ओवर में बिना विकेट लिए 30 रन लुटा दिए। कप्तान शाकिब अल हसन ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट निकाला। मोजदैक होसेन ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया। दोनों मैचों में धमाकेदार जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में 4 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि टीम के पास +2.467 की नेट रनरेट है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines