हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2022: लंबे समय बाद विराट के बल्ले से निकली हाफ सेंचुरी, अनुष्का शर्मा ने कुछ इस तरह जताई खुशी

विज्ञापन
anushka sharma reacted Virat Kohli's Fifty

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में भारत और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टी 20 इंटरनेशनल में करीब छह महीने बाद अर्धशतक जमाया।  विराट ने कुल 44 गेंदों में नाबाद 59 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्का जमाए और अंत तक नाबाद रहे।

अभी पढ़ें – Asia Cup: 1 विकेट लेकर रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर वन

anushka sharma reacted Virat Kohli’s Fiftyखास बात ये है कि विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो कोहली ने कलाइयों का शानदार इस्तेमाल किया। इस दौरान उनका फुटवर्क भी रिदम में नजर आया। यही वजह है कि वह कई खूबसूरत शॉट्स खेल पाए और टी 20 इंटरनेशनल करियर का 31 वां अर्धशतक 40 गेंदों में पूरा किया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया की तरफ से T20 World Cup खेलेगा मुंबई इंडियंस का ये विस्फोटक प्लेयर, टीम में अचानक हुई एंट्री

हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली की फिफ्टी होने पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट की एक फोटो लगाई है। फोटो के साथ उस पर हार्ट इमोजी भी लगाई गई है।

विज्ञापन

मैदान पर कोहली का जलवा देख दर्शक भी खुशी से झूम उठे। कोहली के अलावा उभरते बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम इंडिया ने ये मुकाबला 40 रनों से जीत लिया।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola