मुंबई: महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अगले घरेलू सत्र में मुंबई से अलग होने के लिए तैयार हैं। अर्जुन अगले डोमेस्टिक सीजन में गोवा की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले ही अपने घरेलू संघ एमसीए से एनओसी के लिए आवेदन कर दिया है। गोवा क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है।
अर्जुन तेंदुलकर ने हरियाणा और पुडुचेरी के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2020-21 संस्करण के दौरान मुंबई के लिए दो मैच खेले हैं। 22 वर्षीय तेज गेंदबाज हाल के आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला।
एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने कहा कि अपने करियर के इस मोड़ पर अर्जुन के लिए मैदान पर अधिक से अधिक समय बिताना महत्वपूर्ण है। हमें विश्वास है कि इस बदलाव से अर्जुन को अधिक प्रतिस्पर्धी मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरुआत कर रहा है। तेंदुलकर ने तीन साल पहले श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए दो टेस्ट खेले थे और इस बार भी घरेलू सत्र के व्हाइट बॉल लेग के लिए मुंबई के संभावित खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं।
और पढ़िए – रोहित का नया कीर्तिमान: ‘हिटमैन’ इस मामले में बने नंबर 1 कप्तान, धोनी-कोहली को पीछे छोड़ा
इस युवा खिलाड़ी को अभी पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण करना बाकी है। यह देखा होगा कि अर्जुन आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे या नहीं।
मुंबई के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने क्रिकबज को बताया कि अर्जुन एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए उसे ज्यादा मैच खेलने की जरुरत है। वहीं, जीसीए अध्यक्ष सूरज लोतलीकर ने कहा कि हम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में हैं। इसलिए हमने अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की टीम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। हम सीजन से पहले सीमित ओवरों के प्रैक्टिस मैच खेलेंगे और प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में रखने का फैसला करेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines