Andre Russell ने उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, 23 गेंद में कूट डाले 64 रन, 5 छक्के भी जड़े...
Edited By Bhoopendra Rai

Andre Russell
Edited By Bhoopendra Rai

Andre Russell
नई दिल्ली: इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला आग उगल रहा है। गुरुवार रात खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 64 रनों की तूफानी पारी खेली। टूर्नामेंट का 18वां मैच मैनचेस्टर ओरिजनल और साउदर्न ब्रेव के बीच खेला गया था। जिसमें मैनचेस्टर की टीम ने 68 रनों से जीत दर्ज की।
Andre Russell 64*(23) vs Southern Brave in TheHundred.
Strike Rate :278
6 Fours and 5 Sixes pic.twitter.com/bpktnKArOd— ayan (@TheUpperCut_) August 19, 2022
इस मैच में मैनचेस्टर ओरिजनल के लिए रसेल ने महज 23 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.26 का रहा।
तूफानी पारी में ससेल ने गेंदबाज माइकल होगन की गेंदों पर लगातार पांच गेंद पर ताबड़तोड़ दो छक्के और तीन चौके जड़कर 24 रन जुटाए। रसेल से पहले टीम के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर ने भी शानदारी बल्लेबाजी की। बटलर ने पारी की शुरुआत करते हुए 42 गेंद में 68 रन ठोके।
मैनचेस्टर ओरिजनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में रसेल ने धमाकेदार 64 रनों की पारी खेली। मैनचेस्टर द्वारा दिए 189 रनों के विशाल का लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउदर्न की टीम सिर्फ 84 गेंद ही खेल सकी और 120 रन बना पाई। इस तरह मैनचेस्टर की टीम ने मुकाबले को 68 रनों से अपने नाम कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: