All England Championships: भारत के स्टार शटलर पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन से बाहर हो गई हैं। सिंधु पहले ही दौर में हार गईं। झांग यी मान ने उन्हें 39 मिनट तक चले महिला एकल मैच में 17-21, 11-21 से हारया। दूसरी ओर, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय ने कड़े मुकाबले में सीधे गेम में जीत के साथ पुरुष एकल प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

सिंधु ने 2023 सीजन की खराब शुरुआत के बाद महिला एकल टूर्नामेंट में प्रवेश किया था। वह अपने कोच पार्क ताए संग से अलग हो गईं हैं। झांग के खिलाफ, एक प्रमुख इवेंट जहां उसका रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है, वह शुरू से ही अलग तरह की दिखाई दीं। झांग ने इस साल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के पहले दौर में उन्हें हराया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

टूर्नामेंट में भारत से 15 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इंग्लैंड चैंपियनशिप बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक है। यह दुनिया का सबसे पुराना टूर्नामेंट भी है। 1899 में यह पहली बार आयोजित हुआ था। भारत की ओर से देखे तो इस टूर्नामेंट में अब तक 2 बार ही भारतीय खिलाड़ी जीते है। आखिरी बार इसे फुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था। भारत से इसे प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में पहली बार जीता था। हालांकि पीवी सिंधु साल 2015 और लक्ष्य सेन साल 2022 में टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंच चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ