MS Dhoni के फैन हुए एक्टर 'राम चरण', माही को बताया 'भारत का गौरव', शेयर की तस्वीर
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Actor Ram Charan meets Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके फैन्स लाखों-करोड़ों में हैं। हर किसी की चाहत धोनी के साथ एक तस्वीर लेने की होती है। इस बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राम चरण ने धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की है और उनकी तारीफ की है।
आरआरआर अभिनेता ने बुधवार, 4 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संग ली गई तस्वीर शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ”भारत के गौरव से मिलकर बहुत खुशी हुई।”
इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी लंबे बाल के साथ शानदार लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को बेज पैंट के साथ नीली टी-शर्ट के साथ पूरा किया है। जबकि चरण ने मैचिंग पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेता राम चरण की तस्वीर को देख फैन्स फिदा हो गए और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा, ”धोनी सर सम्मान बॉटन।” एक दूसरे ने लिखा, ”RC-MCD म्युचुअल्स के लिए सपना।” एक अन्य ने राम चरण की तारीफ करते हुए लिखा, ”आप भी एक गौरव हैं अन्ना।”
बुधवार को अभिनेता राम चरण ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। वह अगली बार निर्देशक शंकर की आगामी एक्शन फिल्म ‘गेम चेंजर’ में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। ‘गेम चेंजर’ तीन भाषाओं- तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि और श्रीकांत भी हैं। फिलहाल इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में बड़ा नाम कमया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को तीनों फॉर्मेट में वर्ल्ड कप दिलाया है। धोनी ने 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। इनमें से उसने 178 जीते, 120 हारे और छह बराबरी पर रहे जबकि 15 में कोई नतीजा नहीं निकला। एक कप्तान के तौर पर उनका जीत प्रतिशत 53.61 है।
इन 332 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 330 पारियों में 46.89 की औसत और 76 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 11,207 रन बनाए हैं। उन्होंने एक कप्तान के रूप में 11 शतक और 71 अर्द्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224 है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी धमाल मचाया है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीजी) के लिए कप्तानी किया है।कैप्टन कूल ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके के साथ पांच आईपीएल खिताब जीते। उन्होंने 2010 और 2014 में सीएसके के साथ दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी जीते।
धोनी ने 250 आईपीएल मैचों में 38.79 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5,082 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक और हाई स्कोर 84* है। वह आईपीएल इतिहास में सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: