टीम इंडिया का एक और प्लेयर हुआ प्यार में बोल्ड, इस दिन लेंगे सात फेरे
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधने वाला है। शार्दुल ठाकुर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उनकी मंगेतर मिताली पारुलकर ने दी है। शार्दुल ने पिछले साल ही मिताली के साथ सगाई की थी।
शार्दुल 27 फरवरी को एक दूसरे का हाथ थामेंगे। मिताली ने इसके साथ ही शादी की तैयारियों की भी जानकारी दी। शार्दुल अपनी मंगेतर के साथ 27 फरवरी को परिणय सूत्र में बंधेंगे।
मिताली ने बताया कि IPL में CSK के लिए खेलने वाले शार्दुल का शेड्यूल इस समय काफी बिजी हैं और वह 24 फरवरी तक क्रिकेट खेलेंगे। इसके बाद समारोह 25 फरवरी से शुरू होगा। शार्दुल 25 फरवरी से शादी समारोह में शामिल होंगे
शादी समारोह का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। समारोह में करीब 200 से 250 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 29 नवंबर को 2021 मुंबई में एक समारोह में गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई की थी। इस समारोह में भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे।
बता दें कि ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक 8 टेस्ट, 31 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशवनल मैच खेले है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान शार्दुल ठाकुर को चोट लगी थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: