ZIM vs NZ: न्यूजीलैंड की बढ़ी टेंशन, इंजरी के चलते कप्तान हो गया सीरीज से बाहर

जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। इस मैच से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है, कप्तान टॉम लैथम कंधे की चोट के चलते दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

tom latham

tom latham

Zimbabwe vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर कीवी टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंजरी के चलते पहले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद मिचेल सेंटनर को कप्तानी करते हुए देखा गया था। अब टॉम लैथम दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं, जिससे कीवी टीम की थोड़ी टेंशन बढ़ गई है।

विज्ञापन

टॉम लैथम हुए सीरीज से बाहर

जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 7 अगस्त को बुलावायो में खेला जाएगा। इस मैच से भी कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है। बाएं कंधे की चोट से इन दिनों टॉम जूझ रहे हैं, फैंस को उम्मीद थी कि वे दूसरे टेस्ट तक फिट होकर मैदान पर लौट आएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। अब एक बार फिर से न्यूजीलैंड को टॉम लैथम के बिना खेलना पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से कहा गया कि “टॉम लैथम जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं क्योंकि वे बाएँ कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं। ऑकलैंड एसेस के बल्लेबाज बेवन जैकब्स, जो जोहान्सबर्ग में क्रिकेट खेल रहे हैं जिनको फील्डिंग और बल्लेबाजी कवर के तौर पर बुलाया गया है।”

टॉम लैथम की कप्तानी में पिछले साल न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को उसके घर पर ही 3-0 से हराकर इतिहास रचा था। ऐसे में टॉम लैथम का टीम से बाहर होना कीवी प्लेइंग इलेवन को थोड़ा असंतुलित करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ