5 Match T20 Series vs Zimbabwe Squad Announced: बांग्लादेश क्रिकेट टीम 3 मई से अपने घर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे के लिए 5 में से 3 टी-20 मैचों के लिए 15 सदस्यीय बांग्लादेश टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने नाजमुल हुसैल शान्तो को टीम का कप्तान बनाया है। जबकि टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को शामिल नहीं किया है। बताया जा रहा है कि शाकिब आंख की समस्या से जूझ रहे हैं, शाकिब अपनी बायीं आंख की रेटिना में परेशानी से जूझ रहे हैं, इसी कारण से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा टीम में अफिफ हुसैन को भी जगह मिली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कोहली के स्ट्राइक रेट पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान
ढाका प्रीमियर लीग खेलना चाहते हैं दिग्गज
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि शाकिब अपने खेल में सुधार के लिए ढाका प्रीमियर लीग खेलना चाहते हैं। इसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। जबकि मुस्तफिजुर इस आईपीएल में चैन्नई की तरफ ले खेल रहे हैं। मुस्तफिजुर 1 मई को पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने के बाद स्वदेश लौटेंगे। मुस्तफिजुर काफी लंबे वक्त से खेल रहे है, जिस वजह से उनको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की थकान होगी। ऐसे में मुस्तफिजुर को एक रिकवरी की आवश्यकता है। इसके बाद ही वो जिम्बाब्वे के खिलाफ बाकी के दो मैचों में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के लिए ‘आउट ऑफ सिलेबस’ खिलाड़ी ने ठोका दावा, सूर्या से भी खतरनाक है बल्लेबाज
अनकैप्ड खिलाड़ी की हुई एंट्री
इसके अलावा अनकैप्ड ओपनर तंजीद हसन तमीम को टीम में जगह मिली है। जबकि ओपनर परवेज हुसैन, तनवीर इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन की टीम में वापसी हुई है। तंजीद हसन को लेकर बीसीबी चयन पैनल के सदस्य हन्नान सरकार ने कहा कि तंजीद तमीम ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन वह टी20 स्पेसलिस्ट माने जाते हैं, इसी कारण से उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू के 3 टी-20 मैचों में जगह दी गई है। मोहम्मद सैफुद्दीन को लेकर हन्नान ने कहा कि वो एक ऑलराउंडर है, जो मध्य क्रम में टीम के लिए अहम भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के लिए बुरी खबर आई, T20 WC में ये घातक खिलाड़ी हो सकता है उपकप्तान
सौम्य सरकार को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वह अभी तक चोट से उबर नहीं पाए हैं, इसी कारण से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। जब वो पूरी तरह से फिट होंगे, तो बोर्ड सौम्य की मेडिकल रिपोर्ट के बाद फैसला लेगा।
बांग्लादेश का स्क्वाड:
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, अफिफ हुसैन, तंजीद हसन तमीम, महमुदुउल्लाह, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines