ZIM vs AFG 1st Test: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाया। जिम्बाब्वे के तीन बैटर्स ने जोरदार शतक ठोका, जिसके दम पर टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे ने 23 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर डाला है। जिम्बाब्वे के बैटर्स के आगे अफगानी गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए।
जिम्बाब्वे ने खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम ने पहली पारी में 586 रन बनाए, जो टेस्ट क्रिकेट में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। जिम्बाब्वे ने अपना 23 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। टीम ने साल 2001 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 563 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 154 रन की यादगार पारी खेली।
वहीं, कप्तान क्रेग एर्विन ने भी अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और शतकीय पारी खेली। विलियम्स और एर्विन ने पांचवें विकेट के लिए मिलकर 163 रन की साझेदारी जमाई। विलियम्स ने अपनी इस इनिंग के दौरान सिर्फ 174 गेंदों का सामना किया। उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। वहीं, एर्विन ने भी अपनी 104 रन की पारी में 10 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया।
ब्रायन बेनेट ने भी ठोका शतक
सीन विलियम्स और एर्विन के अलावा ब्रायन बेनेट के बल्ले से भी शतकीय पारी निकली। बेनेट ने 124 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन की नाबाद पारी खेली। बेनेट ने अपनी तेज तर्रार पारी में 5 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जमाए। बेनेट ने कप्तान एर्विन संग मिलकर छठे विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप जमाई। वहीं, डेब्यू मैच में ही बेन करन ने भी बल्ले से रंग जमाया और 68 रन की अहम पारी खेलते हुए जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत दी। गेंदबाजी में अफगानिस्तान की ओर से गजनफर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। हालांकि, उन्होंने अपने 30.2 ओवर में 127 रन भी खर्च किए। वहीं, जाहीर खान की झोली में दो विकेट आए।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
8 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines