Zimbabwe Domestic T20 League: आज कल क्रिकेट में कई सारी टी20 लीग खेली जा रही है ज्यादातर देशों में टी20 लीग देखनी को मिलती है। जिम्बाब्वे में भी टी20 क्रिकेट लीग खेली गई। जिसके फाइनल मैच में टीम को 230 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में टीम महज 16 रनों पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही इस टीम के नाम क्रिकेट में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बता दें, टी20 क्रिकेट के इतिहास का ये तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले एक टीम टी20 क्रिकेट में 10 रनों पर भी ऑलआउट हो चुकी है।
फाइनल में डरहम और मैशोनालैंड ईगल्स की टीम की हुई भिड़ंत
बता दें, जिम्बाब्वे डॉमिस्टिक टी20 लीग के फाइनल मुकाबले में डरहम और मैशोनालैंड ईगल्स की टीम आमने-सामने थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डरहम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे। डरहम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बास डी लीड ने 29 गेंद में 58 रन बनाए। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन ने 20 गेंद में 49 रन की पारी खेली। वहीं हेडन मस्टर्ड ने 46 रनों का योगदान दिया। वहीं मैशोनालैंड ईगल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनाका चिवांगा और मार्शल तकोदजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
वहीं डरहम द्वारा मैच को जीतने के लिए मिले 230 रनों के लक्ष्य के जवाब में मैशोनालैंड ईगल्स की पूरी टीम महज 16 रनों पर ही सिमट गई थी। मैशोनालैंड ईगल्स की टीम 8.1 ओवर में महज 16 रन ही बना पाई थी। बल्लेबाजी के दौरान मैशोनालैंड ईगल्स के 5 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके अलावा पूरी टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। मैशोनालैंड ईगल्स की तरफ से कप्तान चामू चिभाभा ने सबसे ज्यादा 4 रन बनाए थे। जिसके चलते डरहम ने इस मैच को 213 रनों से जीत लिया।
टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड आइल ऑफ मैन की टीम के नाम है। ये टीम महज 10 रनों पर ऑलआउट हुई थी। इसके बाद बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम भी कम स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है। सिडनी थंडर की टीम 15 रनों पर ऑलआउट हुई थी।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट को लगा बड़ा झटका, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नहीं बनेगा हेड कोच
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इन 3 युवा खिलाड़ियों ने पक्की कर ली टीम में जगह! T20 WC में भी मिल सकता है मौका
ये भी पढ़ें:- अब राहुल द्रविड़ ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को बता दिया गलत, BCCI से कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines