Innocent Kaia: क्रिकेट जगत में इन दिनों एक नए ‘रन मशीन’ ने बल्ले से तबाही मचा रखी है. वह जिस भी फॉर्मेट में उतर रहे हैं, रनों की बारिश कर शतक भी जड़ रहे हैं. इस बल्लेबाज ने पिछले साढ़े 4 महीनों में महज 11 पारियों में 7 शतक ठोक कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काया हैं. काया इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और जबरदस्त बल्लेबाजी कर रनों का अंबार खड़ा कर दिया है.
उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शतक जड़ा और 227 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 140 रनों की बेहतरीन पारी खेली. 33 वर्षीय काया के टेस्ट करियर का यह पहला शतक था, जो उनके सिर्फ तीसरे मुकाबले में आया. उनकी इस पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के पहली पारी के 140 रन के जवाब में 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और पारी व 85 रनों से मैच जीत लिया.
फरवरी 2026 से लगातार बरसा रहे हैं रन
इनोसेंट काया का बल्ला पिछले कुछ महीनों से लगातार आग उगल रहा है. 19 फरवरी 2026 से अब तक काया फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में मिलाकर पिछली 11 पारियों में 995 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 110.55 का रहा है. उन्होंने 7 शतक और एक अर्धशतक लगाया है, जबकि सिर्फ दो बार ही 30 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए हैं. काया के 7 में से 6 शतक जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में आए हैं. उन्होंने सदर्न रॉक्स की ओर से खेलते हुए पांच शतक जड़े, जबकि एक शतक जिम्बाब्वे ए की तरफ से बांग्लादेश इमर्जिंग टीम के खिलाफ बनाया. अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अपना पहला शतक लगाकर इस शानदार लय को बरकरार रखा है. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 176 रन रहा है.
11 पारियों में ठोके 7 शतक
पिछली 11 पारियों में उन्होंने 7 शतक जड़कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में 140 रन की यादगार पारी के अलावा, उन्होंने बांग्लादेश इमर्जिंग टीम के खिलाफ 103 रन बनाए. उन्होंने माउंटेनियर्स के खिलाफ 112 और 176 रन की दो बेहतरीन पारियां खेलीं. वहीं, मशोनालैंड ईगल्स के खिलाफ 100 रन, मिड वेस्ट राइनोज के खिलाफ 103 रन और मटाबेलेलैंड टस्कर्स के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाकर अपनी जबरदस्त निरंतरता का परिचय दिया.
शानदार रहा है इंटरनेशनल करियर
काया के 7 शतकों में चार लिस्ट-ए क्रिकेट और तीन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आए हैं. उन्होंने साल 2021 में जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. अब तक वह तीन टेस्ट, 19 वनडे और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट से पहले उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज थे. अब टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाकर उन्होंने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंच दिया है.
ये भी पढ़ें- AUS W vs WI W: बारिश ने बिगाड़ा सेमीफाइनल तो किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए पूरा नियम
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines