T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है और ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. जिम्बाब्वे की टीम आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपने ग्रुप में टॉप पर रही. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है.
अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे का मुकाबला मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका से होगा. इन बड़े मुकाबलों से पहले टीम के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अंडरडॉग कहे जाने के बावजूद उनकी टीम सहज है और किसी भी बड़ी टीमों से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
जिम्बाब्वे के असिस्टेंट कोच ने दिया बड़ा बयान
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जिम्बाब्वे के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच से पहले वे ‘अंडरडॉग’ कहे जाने के बावजूद बिल्कुल सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं. उनका मानना है कि रैंकिंग और आंकड़ों के हिसाब से लोग उन्हें कमजोर मान सकते हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि जब वे इस वर्ल्ड कप में आए थे, तब भी ग्रुप में अंडरडॉग थे और उन्हें उसी अंदाज में खेलना पसंद है. टीम ने तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी है और सबसे जरूरी बात ये है कि खिलाड़ी मौके के दबाव में घबराएं नहीं.
टीम इंडिया को दी चेतावनी
कोच इब्राहिम ने आगे कहा कि अंडरडॉग होने का फायदा है कि उन पर ज्यादा दबाव नहीं होता. उन्होंने बताया कि सिकंदर रजा ने भी हाल ही में कहा था कि दबाव हमेशा बड़ी टीम पर होता है. खासकर तब जब वे अपने घरेलू हालात में खेल रही हों.
इब्राहिम का मानना है कि भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलते समय माहौल और फैंस का शोर जरूर चुनौती हो सकता है, लेकिन टीम ने इसके लिए भी तैयारी कर ली है. उनका कहना है कि अगर तैयारी और प्लानिंग सही हो, तो आत्मविश्वास अपने आप आता है.
ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान ‘नो हैंडशेक’ पर गहराया विवाद, इस दिग्गज ने बताया ड्रामा, जेस्चर पर उठाए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का अब तक प्रदर्शन
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले, जिसमें से तीन जीते और एक मैच आयरलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया. जिम्बाब्वे ने पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा धमाका किया. इसके बाद ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली.
हालांकि, अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे को भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से भिड़ना हैं. ये टीमें भी शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अभी तक एक मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या जिम्बाब्वे की टीम अपनी इस शानदार लय को बरकरार रखते हुए आगे भी बड़े उलटफेर कर पाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में फिर कैसे हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? यहां जानें पूरा गणित
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines