Sean Williams Retirement: जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बांग्लादेश में हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अपना फैसला लिया है। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले चार मैच जीते। रविवार को खेले गए आखिरी टी20 में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। जीत साथ सीन ने इस प्रारूप को अलविदा कह दिया।
वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे
बांग्लादेश के विरुद्ध उन्हें पहले टी20 और आखिरी टी20 में ही खेलने का मौका मिला। 5वें टी20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। गेंदबाजी में उन्होंने 1 ओवर किया और 12 रन खर्च किए। पहले मैच में वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे। सीन ने भले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह वनडे और टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।
टी20 सीरीज का रिजल्ट
पहला टी20: बांग्लादेश 8 विकेट से जीता
दूसरा टी20: बांग्लादेश 6 विकेट से जीता
तीसरा टी20: बांग्लादेश 9 रन से जीता
चौथा टी20: बांग्लादेश 5 रन से जीता
पांचवां टी20: जिम्बाब्वे 8 विकेट से जीता
टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन
सीन विलियम्स ने 28 नवंबर, 2006 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक खेले 81 टी20 इंटरनेशनल मैच की 80 पारियों में 23.48 की औसत और 126.38 की स्ट्राइक रेट से 1691 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 फिफ्टी लगाईं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 66 रन है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 73 पारियों में 48 सफलताएं प्राप्त की हैं। इस दौरान उनकी औसत 28.62 की और इकॉनमी 6.93 की रही। 3/15 गेंदबाजी में उनके सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं।
ये भी पढ़ें: GT vs KKR Preview: टेबल टॉपर बनने पर होगी कोलकाता की नजर, गुजरात के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: खिताब के लिए भिड़ेंगी 20 टीमें, अब तक 17 ने किया स्क्वॉड का ऐलान
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 mins agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
42 mins agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
45 mins agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
3 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
3 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
3 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines