Kamran Ghulam Century: साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बाबर आजम एक मैच में बेंच पर बैठे हुए नजर आए थे। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में नए-नवेले बल्लेबाज को मौका दिया था। उस बल्लेबाज ने हाथ आए मौके को भुनाया भी था और पहली ही इनिंग में शतक ठोक डाला था। अब उसी बैटर को वनडे में बाबर की पोजीशन पर एक बार फिर चांस मिला और नतीजा दोबारा वही हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में कामरान गुलाम ने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए अपने एकदिवसीय करियर का पहला शतक ठोक दिया है।
कामरान ने ठोका शतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत दमदार रही। सैम आयूब और अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिए 58 रन की अहम साझेदारी निभाई। आयूब 37 गेंदों का सामना करने के बाद 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शफीक अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद सिकंदर रजा का शिकार बने। नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरी कामरान गुलाम शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने खुलकर अपने शॉट्स लगाए और 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
फिफ्टी पूरी करने के बाद कामरान ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को एक-एक करके निशाने पर लिया। 99 गेंदों का सामना करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज ने 103 रन की दमदार पारी खेली। वनडे क्रिकेट में यह कामरान का पहला शतक भी है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जमाए। कामरान ने कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 89 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। नंबर तीन की पोजीशन पर कामरान का लगातार बढ़िया प्रदर्शन बाबर आजम के लिए खतरे की घंटी है।
पाकिस्तान ने खड़ा किया विशाल टोटल
पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए हैं। कामरान के अलावा टीम की ओर से अब्दुला शफीक ने 68 गेंदों पर 50 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 37 रन का योगदान दिया। सलमान आगा ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 29 रन जड़े, जिसके चलते टीम 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 80 रन से शिकस्त दी थी। दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने कमबैक करते हुए 10 विकेट से मैदान मारा था।
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
44 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines