हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ZIM vs AUS: 8 साल बाद वनडे किक्रेट में लौटे 40 वर्षीय ग्रीम क्रेमर, जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 में बना अनोखा रिकॉर्ड

ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ग्रीम क्रेमर को प्लेइंग 11 में मौका मिला है. 40 वर्षीय क्रेमर करीब 8 साल बाद वनडे मैच खेलने उतरे हैं. क्रेमर की वापसी के साथ जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में एक अनोखा रिकॉर्ड देखने को मिला है.

विज्ञापन
ग्रीम क्रेमर ने 2018 में खेला था अपना आखिरी वनडे मुकाबला (PIC Credit - X)

Zimbabwe vs Australia 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. सीरीज पहले ही 0-2 से गंवा चुकी जिम्बाब्वे की टीम अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी लाज बचाने उतरी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 8 विकेट पर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया है.

वहीं, इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम की ओर से एक ऐतिहासिक वापसी देखने को मिली है. टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी लेग स्पिनर ग्रीम क्रेमर ने करीब 8 साल के लंबे अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है. क्रेमर ने एक दिन पहले ही अपना 40वां जन्मदिन मनाया और इसके अगले ही दिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया.

ग्रीम क्रेमर को 8 साल बाद मिला मौका

40 साल के ग्रीम क्रेमर ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2018 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेला था. साल 2009 में वनडे डेब्यू करने वाले क्रेमर करीब 8 साल बाद ODI क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. इस अनुभवी गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के लिए अब तक 96 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 119 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा, वह जिम्बाब्वे के लिए 19 टेस्ट और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेल चुके हैं. वह जिम्बाब्वे की मौजूदा टीम में 40 की उम्र पार करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

वहीं, क्रेमर की वापसी के साथ जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में एक अनोखा रिकॉर्ड भी देखने को मिला है. टीम में 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के चार खिलाड़ी एक साथ मैदान पर उतरे हैं. इनमें ब्रेंडन टेलर, क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा और ग्रीम क्रेमर शामिल हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब एक वनडे मैच में किसी फुल मेंबर देश के 40 साल से ज्यादा की उम्र वाले चार खिलाड़ी खेल रहे हैं.

ये भी पढे़ं- बाबर आजम की कप्तानी पर वसीम अकरम ने उठाए सवाल, बोले- ‘कप्तान बनने की जरूरत नहीं थी’

विज्ञापन

सिकंदर रजा, इनोसेंट कैया और क्रेग एर्विन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा, इनोसेंट कैया और क्रेग एर्विन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रजा ने 72 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 81 रनों की पारी खेली. वहीं, इनोसेंट ने 66 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि एर्विन ने 79 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली.

इसी के साथ 40 वर्षीय एर्विन वनडे में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि स्पेंसर जोनसन और एडम जैम्पा ने 2-2 विकेट झटके. बता दें कि, यह मुकाबला जिम्बाब्वे के लिए 2026 में घरेलू मैदान पर आखिरी इंटरनेशनल मैच भी है. इसके बाद टीम यूएई में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया कमाल, एकतरफा बना दिया मैच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola