ZIM vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे ने अपनी टीम में सात अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। टेस्ट सीरीज के दोनों मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बेन कुरेन, जॉनथन कैंपबेल, विकेटकीपर-बल्लेबाज तदीवानाशे मारुमानी और न्याशा मायावो के साथ-साथ तेज गेंदबाज ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज़वा चटैरा और न्यूमैन न्यामहुरी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा।
28 साल में ये पहली बार होगा, जब जिम्बाब्वे अपने घरेलू मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट आयोजित करेगी। जिम्बाब्वे ने पिछली बार 1996 में घरेलू बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला था। ये मैच इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। इसके बाद जिम्बाब्वे ने केवल 2000 में न्यूजीलैंड और 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेश में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला है।
क्रेग एर्विन को मिली टीम की कप्तानी
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 2 जनवरी से खेला जाएगा। इससे पहले जुलाई में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। ये 2024 में जिम्बाब्वे का दूसरा टेस्ट मैच है। टीम की कमान क्रेग एर्विन को दी गई है। वहीं, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा को टीम में शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे टेस्ट टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), बेन कुरेन, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, ताकुद्ज़वा चैटैरा, जॉयलॉर्ड गुम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैंडन मावुता, न्याशा मायावो, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines