ZIM vs AFG: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 26 दिसंबर से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान निजी कारणों की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
इस युवा स्पिनर को मिला मौका
पहले टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान ने राशिद खान की जगह अल्लाह गजनफर को शामिल किया गया है। अल्लाह गजनफर इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। इस जीत में अल्लाह गजनफर ने अहम योगदान दिया था। उन्होंने तीसरे वनडे मैच में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में अफगानिस्तान ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। अल्लाह गजनफर के पास लिमिटेड ओवर के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करने का मौका है।
28 साल बाद मेजबानी कर रहा है जिम्बाब्वे
अफगानिस्तान के खिलाफ ये टेस्ट सीरीज जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि वो 28 वर्षों में पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी करने जा रहे हैं। राशिद खान के ना होने के बाद भी अफगानिस्तान की टीम कागजों पर मजबूत नजर आती है। हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई में अफगानिस्तान जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी।
इस मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। क्रेग एर्विन की कप्तानी में जिम्बाब्वे अफगानिस्तान को चौका सकती हैं। सिकंदर रजा और सीन विलियम्स जैसे खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी होगी। बेन कुरेन और तादिवानाशे मारुमानी भी इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं।
अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलिखाइल, अफसर ज़ज़ई, रियाज़ हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इस्मत आलम, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, ज़हीर खान, ज़िया उर रहमान अकबर, ज़हीर शहजाद, अल्लाह गजनफर, यामीन अहमदजई , बशीर अहमद अफगान, नवीद जादरान, और फरीद अहमद मलिक।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines