Zimbabwe U19 vs Pakistan U19: पाकिस्तान जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान अंडर-19 के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के छठे मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 और जिम्बाब्वे अंडर-19 आमने सामने थे. हालांकि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और 46.3 ओवर में टीम सिमट गई थी. इसके बाद बारिश ने मुकाबले पर पानी फेर दिया. कहा जा सकता है कि बारिश ने पाकिस्तान की लाज बचा ली, क्योंकि टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम हो गई थी.
पाकिस्तान ने किया निराश प्रदर्शन
जिम्ब्बावे अंडर-19 के सामने पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 208/10 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज अली हसन बलूच ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए थे. वहीं, समीर मिन्हास ने 58 गेंदों में 48 रन बनाए थे. इसके अलावा उस्मान खान ने 53 गेंदों में 41 रन बनाए थे. वहीं, मोहम्मद शयान ने 1 और अहमद हुसैन ने 70 गेंदों में 37 रन बनाए. वहीं हुजैफा अहसान ने 41 गेंदों में 34 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका.
इससे पहले मैच में जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान अंडर 19 टी को 19 रनों से हराया था. जिम्बाब्वे ने 47.3 ओवर में 185 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 166 रनों पर सिमट गई.
ये भी पढ़ें:- BCCI ने बांग्लादेश क्रिकेट को दिखाया ‘आईना’, T20 World Cup के मैच शिफ्ट करने की धमकी पर दिया करारा जवाब!
जिम्बाब्वे ने की शानदार गेंदबाज
जिम्ब्बावे की ओर से सबसे ज्यादा विकेट पनाशे मजाई ने लिए. उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी की और 32 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा शेल्टन माज़विटोरेरा ने 9.3 ओवर में 29 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए.
वहीं लीरॉय चिवाउला ने 5 ओवर में 25 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. इसके अलावा माइकल ब्लिग्रॉट ने 1 और कियान ब्लिग्रॉट ने 1 सफलता ली.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines