New zealand vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर 1-0 की बढ़त बनाई थी। वहीं दूसरा मैच 6 दिसंबर से खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के 26 साल के बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
जैक क्रॉली ने रचा इतिहास
दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे जैक क्रॉली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा कारनामा कर दिया। वह टेस्ट पारी के पहले ओवर में तेज गेंदबाज की गेंद पर छक्का लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउथी को करारा छक्का जड़ा था। इस शॉट के साथ वह दुनिया के साथ-साथ इंग्लैंड के भी पहले खिलाड़ी भी बन गए। वहीं साल 1959 में इंग्लैंड के आर्थर मिल्टन ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया था, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा लगाया गया पहला छक्का था।
हालांकि क्रॉली अपनी पारी को यादगार नहीं बना सके। वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। उन्हें मात्र 17 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा। मैट हेनरी ने उन्हें चलता किया। क्रॉली के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। युवा बल्लेबाज ने 115 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले भी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी शतकीय पारी खेली थी।
280 रनों पर सिमटी इंग्लैंड
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड बड़ा स्कोर नहीं खड़ा सकी। टीम 54.4 ओवर में 280/10 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक के अलावा ओली पॉप ने भी 78 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा क्रिस वोक्स ने 43 गेंदों में 18 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 11.4 ओवर में 86 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। उनके अलावा मैट हेनरी को भी 2 सफलता मिली, जबकि विल ओ’रूर्के ने 3 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2024: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, खिताब की हैट्रिक जमाकर दिखाया दबदबा
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
34 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
47 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines