Zaheer Khan World Cup 2011 Final: 2 अप्रैल 2011 की तारीख भारत में क्रिकेट खेलने और देखने वाले के लिए बेहद खास है। यह वह दिन था, जब टीम इंडिया ने 28 साल बाद अपने घर में वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस महा-मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
वैसे तो भारत को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाने का क्रेडिट गौतम गंभीर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जाता है, जिन्होंने खिताबी मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 97 और नाबाद 91 रनों की पारी खेली थी। लेकिन यहां अगर हम बात भारत के दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खान की ना करें, तो यह उनके साथ कहीं ना कहीं नाइंसाफी होगी।
पावरप्ले में जहीर ने दिखाई अपनी क्लास
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में कुमार संगकारा की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान की कोशिश थी कि वो दोनों टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दी। हालांकि उनकी इन उम्मीदों पर जहीर खान ने पानी फेर दिया। उन्होंने पावरप्ले में जबरदस्त और कसी गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई ओपनर्स को बिल्कुल भी खुलकर नहीं खेलने दिया। श्रीलंका की सलामी जोड़ी को तोड़ने के लिए जहीर खान ने घातक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की।
यह भी पढ़ें: Yuvraj Singh: 4 अर्धशतक और 15 विकेट, वर्ल्ड कप 2011 में भारत की जीत का असली हीरो
जहीर ने डाले लगातार तीन मेडन
उन्होंने श्रीलंकाई पारी के सातवें ओवर में थरंगा को वीरेंद्र सहवाग के हाथों स्लिप में कैच आउट करवा कर भारत को पहली सफलता दिलाई। पहले पावरप्ले में जहीर खान की आग उगलती और स्विंग लेती गेंदों का श्रीलंका के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था। इस दौरान उन्होंने अपने पहले तीनों ओवर मेडन डाले, जबकि अपने पहले स्पेल में पांच ओवरों में सिर्फ छह रन खर्च करते हुए एक विकेट झटका। उनके इस स्पेल ने कहीं ना कहीं भारत की खिताबी मुकाबले में जीत की इबादत लिखी।
जहीर ने झटके 21 विकेट
हालांकि पावरप्ले में शानदार शुरुआत के बाद जहीर की डेथ ओवरों में थोड़ी पिटाई भी हुई। लेकिन यहां भी उन्होंने नुवान कुलसेकरा का विकेट लेकर श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में मदद की। उन्होंने अपने कोटे के दस ओवर में 60 रन खर्च किए और दो विकेट झटके। जहीर ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 21 विकेट लेकर अपनी टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मैच के बाद संजीव गोयनका का यह कैसा बर्ताव? पंत पर भड़के तो अय्यर को लगाया गले
संबंधित खबरें
ग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
14 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
37 mins agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
56 mins agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
1 hr agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
2 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines