Zaheer Khan Sagarika Ghatge: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के घर किलकारियां गूंजी हैं, जहां उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। इस जोड़ी ने एक प्यारा सा फैमिली फोटो शेयर किया है। इस फ्रेम में जहीर खान अपने बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सागरिका ने जहीर के कंधों पर अपने हाथ रखे हुए हैं।
दोनों ने अपने बच्चे का नाम भी बताया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘प्यार और आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।’
सागरिका-जहीर ने 2017 में की शादी
सागरिका और जहीर ने 2016 में युवराज सिंह और हेज़ल कीच सिंह की शादी के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2017 में सगाई की और उसी साल नवंबर में शादी कर ली। उनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जहीर-सागरिका से पहले हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर भी किलकारियां गूंजी हैं।
अपनी लव स्टोरी पर क्या बोलीं सागरिका?
हाल ही में सागरिका ने जहीर संग अपनी लव स्टोरी पर बात की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि जहीर शुरुआत में बातचीत करने में भी हिचकिचा रहे थे। लेकिन यहां एक्टर अंगद बेदी ने हस्तक्षेप किया और इसके बाद ही उनकी लव स्टोरी बेहतर ढंग से आगे बढ़ पाई। सागरिका ने बताया कि जहीर खान ने उनके बारे में एक निश्चित धारणा बना ली थी।
उन्होंने बताया, ‘शुरुआत में वो मुझसे बात भी नहीं करता था क्योंकि हर कोई कहता था, ‘तुम्हें पता है, वह उस तरह की लड़की है।’ मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था, शायद यह कि आपको उससे तभी बात करनी चाहिए जब आप सच में गंभीर हों। अन्यथा, कोई मतलब नहीं है।’
यह भी पढ़ें: PBKS vs KKR: केकेआर के लिए ‘विलेन’ बना 12 करोड़ का खिलाड़ी, बन गया हार की वजह!
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
14 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines