हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs PBKS: युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक लेकर मचाया हाहाकार, धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को निपटाया

Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू चलाया। उन्होंने आईपीएल 2025 की पहली हैट्रिक ली।

विज्ञापन

Yuzvendra Chahal : सीएसके के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कमाल कर दिया। उन्होंने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 19वें ओवर में धमाल मचा दिया। चहल ने आईपीएल 2025 की पहली हैट्रिक ली। सीएसके के बल्लेबाज चहल की फिरकी को समझ नहीं सके और एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए। पंजाब की ओर से चहल ने अपनी गेंदबाजी का शिकंजा कसा। चहल की वजह से सीएसके 200 का आंकड़ा नहीं पार कर सकी।

चहल ने ऐसे बनाया शिकार

18.1 ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर एमएस धोनी एक हाथ से लंबा छक्का जड़ते हैं। इसकी अगली ही गेंद पर धोनी ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में आउट हो जाते हैं। इसके बाद चहल ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट करते हैं। वहीं पांचवीं गेंद पर अंशुल कंबोज चहल का निशाना बनते हैं। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर नूर अहमद बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो जाते हैं। इस तरह चहल ने एक ओवर में 4 विकेट भी झटके और अपनी हैट्रिक भी पूरी की। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 32 रन खर्च कर 4 विकेट लिए।

विज्ञापन

इस हैट्रिक के साथ ही चहल पंजाब की ओर से हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा एक मैच में 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। चहल ने 9 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उन्होंने सुनील नरेन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 8 बार ऐसा कारनामा किया है। सीएसके ने इस मैच में 10 विकेट के नुकसान पर 19.2 ओवर में 190 रन बनाए हैं। हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि सीएसके 200 का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। लेकिन चहल की चतुराई भरी गेंदबाजी ने सीएसके की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल

रैंक खिलाड़ी का नाम बार
1 युजवेंद्र चहल* 9
2 सुनील नारायण 8
3 लसिथ मलिंगा 7
4 कगिसो रबाडा 6

पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी का नाम हैट्रिक की संख्या
1 युवराज सिंह 2
2 अक्षर पटेल 1
3 सैम करन 1
4 युजवेंद्र चहल* 1

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola