Team India: भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 15 सदस्यीय दल का ऐलान हो चुका है। सीरीज में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में एक भारतीय फिरकी गेंदबाज को भी नजरअंदाज कर दिया गया था। हालांकि अब इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में तबाही मचाई है। उन्होंने विदेशी सरजमीं पर अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
इस खिलाड़ी ने मचाया धमाल
युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड की सरजमीं पर शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर के खिलाफ बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। 9 सितंबर से खेले जा रहे इस मैच में चहल ने नॉर्थम्पटनशायर की ओर से पहली पारी में कमाल कर दिया। उन्होंने अपने 16.3 ओवर के स्पेल में 2.72 की इकोनॉमी रेट के साथ 5 बल्लेबाजों को अपना निशाना बना लिया। वहीं दूसरी पारी में चहल अपनी टीम की ओर से विकेट झटकने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक फेंकी कई 4 गेंद में उन्होंने 1 विकेट चटक लिया है। चहल को हाल ही में दलीप ट्रॉफी में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में फिरकी गेंदबाज ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल धमाल मचा दिया है। इससे पहले उन्होंने केंट के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में 5 विकेट झटके थे।
ऐसा है मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थम्पटनशायर ने 66.5 ओवर में 219 रन बनाए थे। जिसके जवाब में डर्बीशायर 165 रनों पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में नॉर्थम्पटनशायर 211 रन ही बना सकी। जबकि डर्बीशायर 10.4 ओवर में 26/2 रन बना चुकी है। उसे जीत के लिए 240 रनों की दरकार है।
टीम इंडिया से हो रहे हैं नजरअंदाज
युजवेंद्र चहल को आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वेस्टइंडीज और यूएसए की धर्ती पर आयोजित हुए टी-20 विश्व कप 2024 में मौका मिला था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं दिया। भारत के लिए आखिरी मुकाबला उन्होंने साल 2023 में खेला था।
ये भी पढ़ें: एक पारी में जड़े 498 रन, ऋषभ पंत के साथ खेला विश्व कप, गुमनाम हो गया ये टैलेंटेड सितारा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
8 mins agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
40 mins agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
1 hr agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
2 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines