हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: तलाक के बाद 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल तस्वीर से मची हलचल

Yuzvendra Chahal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई की सरजमीं पर फाइनल खेला जा रहा है। मैच के बीच युजवेंद्र चहल चर्चा में आ गए।

विज्ञापन

Yuzvendra Chahal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीम पूरा दम खम दिखा रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन भारत ने बाद में मैच में वापसी की। न्यूजीलैंड जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब युजवेंद्र चहल एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ नजर आए।

‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ दिखे चहल

चहल भी भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं। चहल फिलहाल टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरसअल चहल का धनश्री वर्मा से फरवरी 2025 में तलाक हो गया था। दोनों ने साल 2020 में गुड़गांव में शादी रचाई थी। लेकिन उनका रिश्ता महज कुछ सालों में ही खत्म हो गया। अब तलाक के बाद चहल दुबई की सरजमीं में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ नजर आए हैं, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

भारत की मैच में शानदार वापसी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत मिली थी। सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और विल यंग ने पहले विकेट के लिए न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 57 रनों की साझेदारी निभाई थी। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के बाद 251 रन बनाए हैं। भारत को खिताब जीतने के लिए 252 रनों की जरूरत है।

चहल का शानदार करियर

भारत के लिए चहल ने अब तक 72 वनडे मैच में 121 बल्लेबाजों को शिकार बनाया है, जबकि 80 टी-20 मैच में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं। भारत के लिए उन्होंने आखिरी मुकाबला अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला है। इसके बाद वह भारतीय टीम के लिए अब तक नहीं खेल सके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola