Virat Kohli Yuzvendra Chahal RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रही है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। मैच में 29 रन बनाते ही विराट कोहली के IPL में 8000 रन पूरे हुए। उन्होंने 24 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को डोनोवन फरेरा के हाथों कैच आउट कराया।
RR की ओर से सबसे ज्यादा विकेट
विराट कोहली को पवेलियन की राह दिखाते ही युजवेंद्र चहल ने खास कीर्तिमान अपने नाम किया। वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से अब तक 15.6 की स्ट्राइक रेट से 66 शिकार कर चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे पर सिद्धार्थ त्रिवेदी (65), तीसरे शेन वॉटसन (61), चौथे पर शेन वॉर्न (57) और 5वें पर जेम्स फॉकनर (47) हैं।
मुकाबले में चहल का प्रदर्शन
मुकाबले में युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 10.8 की इकॉनमी से 43 रन देकर 1 सफलता प्राप्त की। लीग में चहल ने उम्दा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 17वें सीजन में अब तक 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 14 पारियों में उन्होंने 28.44 की औसत और 9.48 की इकॉनमी से 18 विकेट चटकाए हैं। 3/11 मौजूदा सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या को बताया बेकसूर, सीनियर खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: युवराज सिंह ने Playing XI से काटा स्टार ऑलराउंडर का पत्ता, इन खिलाड़ियों को दी जगह
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
38 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines